फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   aaganbadi protested

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गौरीबाजार थाना घेरा

Sun, 28 Jul 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
aaganbadi protested
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने गौरी बाजार थाने का घेराव किया। - फोटो : DEORIA
फोटो समाचार
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गौरीबाजार थाना घेरा
एक कार्यकर्ता की जमीन पर कब्जा और पुलिस की निष्क्रियता से थीं नाराज
पांच घंटे तक थाने में जमी रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। क्षेत्र के रामपुर गांव में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जमीन पर कब्जा और पुलिस की निष्क्रियता से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रविवार को गौरीबाजार थाना घेर लिया। काफी देकर तक घेराव करने के बाद पता चला कि एसओ नहीं हैं तो कार्यकर्ता निराश होकर अपने-अपने घर चली गईं।

गौरीबाजार आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता नूतन गुप्ता पत्नी बृजेश गुप्ता के ससुर ने रामपुर चौराहे के समीप अपनी कुछ जमीन बेच दी थी। नूतन गुप्ता के पति बाहर रहते हैं। एक सप्ताह पूर्व जमीन खरीदने वाले लोग गोलबंद होकर जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे। आरोप है कि रजिस्ट्री लिए गए क्षेत्रफल से अधिक जमीन कब्जा कर निर्माण कार्य कराने का प्रयास करने लगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नूतन गुप्ता और उसके परिवारवालों ने विरोध किया तो दबंगों ने नूतन गुप्ता को मारपीट कर घायल दिया। उनका मोबाइल, मंगलसूत्र, कान की बाली, पायल आदि गहने छीन लिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने डॉयल 100 पर पुलिस को सूचना दी। उपचार के बाद थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिसवालों के हीलाहवाली से नाराज दर्जनों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रविवार की दोपहर थाने पहुंचकर हंगामा करने लगीं। मुकदमा दर्ज करने की जिद पर वह शाम पांच बजे तक अड़ी रहीं। थानेदार के मौजूद न हरने पर उन्हें बिना किसी कार्रवाई के लौटना पड़ा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नूतन गुप्ता ने बताया कि डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed