फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth stabbed for loot

युवक पर चाकू से हमला कर लूट का प्रयास

Sat, 07 Mar 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
a youth stabbed for loot
युवक पर चाकू से हमला कर लूट का प्रयास
विज्ञापन

इंदुपुर गांव का रहने वाला है पीड़ित अमित सिंह
तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल में जुटी है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। स्थानीय थानाक्षेत्र के कटाई गांव स्थित संगम चौराहे के समीप शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने देवरिया से लौट रहे बाइक सवार एक युवक को लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार का उपचार सीएचसी पर कराया गया। उसके भाई ने शनिवार को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

गौरीबाजार पुलिस को शनिवार को दी गई तहरीर में इंदुपुर गांव निवासी सुमित सिंह ने कहा कि शुक्रवार को मेरा भाई अमित सिंह देवरिया गया था। काम निपटाने के बाद देर रात सुदामा चौराहा होते हुए लौट रहा था। इसी दौरान कटाई चौराहे के समीप बदमाश उसे रोककर नकदी और बाइक मांगने लगे। विरोध करने पर चाकू से गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। संयोग से उसी दौरान कुछ लोग जा रहे थे। उन्हें देखकर हमलावर भाग गए। लोगों ने गंभीर रूप से घायल अमित को सीएचसी पहुंचा और परिवारवालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवारवाले उसका उपचार कराने लगे। सुमित ने शनिवार को कटाई गांव के तीन युवकों के खिलाफ गौरीबाजार पुलिस को तहरीर दी है। इस बाबत गौरीबाजार थाने के प्रभारी विजय सिंह गौर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed