फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth body found in field

संदिग्ध हाल में खेत में मिला युवक का शव

Sat, 22 Oct 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
a youth body found in field
90- मृतक फिरंगी की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
संदिग्ध हाल में खेत में मिला युवक का शव
विज्ञापन

कोड़री गांव में हुई घटना, रात में घर से लापता हुआ था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। रात में घर से लापता एक युवक का शव खेत में मिला। युवक शुक्रवार की रात को भोजन करने के बाद लापता हो गया था। शनिवार की सुबह घर से एक किलोमीटर दूर धान के खेत में युवक की लाश मिली। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
कोड़री गांव के रामकृपाल का बेटा फिरंगी (20) मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाने में सहयोग करता था। घरवालों के अनुसार शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए। फिरंगी रात में अचानक घर से निकल गया। कमरे से उसे लापता देख परिजन रात में ही तलाश करने लगे, लेकिन पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब एक किलोमीटर दूर जगरनाथपुर गांव के निकट खेत में लोगों ने उसका शव देखा। हालांकि, शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। फिरंगी की दिमागी हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। वह दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। उसके मरने की खबर सुनकर मां कैलाशी देवी बेहोश हो गई। इस बाबत एकौना थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने कहा कि युवक के मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच जुटी है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
गौरी बाजार। गौरी बाजार कस्बे के वार्ड संख्या तीन बैंक रोड स्थित एक मकान में 40 वर्षीय एक महिला ने शनिवार की सुबह छत के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया।
कस्बा निवासी बेबी (40) पत्नी तहसीलदार नगर के वार्ड संख्या तीन बैंक रोड स्थित अपने मकान में अपने बेटे-बेटियों तथा पति के साथ रहती थी। उसका पति रामपुर चौराहे पर फल बेचने का काम करता है। नगर वासियों के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था।
चर्चा है कि शुक्रवार को देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर काफी कहासुनी हुई थी। इससे नाराज पत्नी ने अपने मकान एक कमरे में छत के कुंडे के सहारे साड़ी का फंदा लगा लिया। शनिवार की सुबह परिजनों ने देखा कि फंदे से उसका शव लटक रहा है। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मां की मौत के बाद बेटी निर्मला, नीतू तथा पुत्र विपिन व नितेश सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति तहसीलदार ने थाने में पत्नी के मौत की सूचना दी है। जांच की जा रही है। संवाद
तीन दिन से लापता महिला का पोखरे में मिला शव
चनुकी/पिंडी। ससुराल से मायके के लिए निकली एक महिला का शव मायके गांव के बाहर एक पोखरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। लोगों का कहना है कि महिला मंदबुद्धि की थी।

लार थाना क्षेत्र के चमुखा निवासी झुरी प्रसाद की लड़की कुंती (45) की शादी इसी थाना क्षेत्र के खरवनिया निवासी महेश राजभर से हुई थी। महिला तीन दिन पहले मायके आने के लिए घर से निकली, लेकिन वह नहीं पहुंची। इसकी जानकारी होने पर ससुराल व मायके के लोग खोजबीन करने लगे। शनिवार को गांव के कुछ लोग पोखरे की तरफ गए तो देखे की पोखरे में एक शव उतराया है। इसकी सूचना गांव वालों को मिली। मौके पहुंचे लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed