{"_id":"664258ef8ff557ae6e0aadf3","slug":"a-youth-body-found-hang-deoria-news-c-208-1-deo1004-125563-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ससुराल में रह रहे युवक का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ससुराल में रह रहे युवक का शव पेड़ से लटका मिला
Mon, 13 May 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार........
काफी दिनों से चल रहा था बीमार, ससुराल में रहकर करा रहा था इलाज
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहनपुर। अपनी ससुराल बनकटा थाना क्षेत्र के नोनार पांडेय गोस्वामी टोला में रहकर अपनी बीमारी का इलाज करा रहे एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर गमछा से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया।
बताते चलें कि भटनी थाना क्षेत्र के पुतरी गांव के रहने वाले अलगू राजभर के 42 वर्षीय पुत्र परमहंस राजभर की शादी नोनार पांडेय में परमानंद राजभर की पुत्री गुड्डी देवी से हुई है। 13 मई की दोपहर उनका शव गांव के बाहर स्थित खेत में जामुन के पेड़ पर गमछे के सहारे लटका मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परमहंस के पुत्र विमलेश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मृतक लकवा सहित अन्य बीमारी से ग्रसित थे। इस वजह से वह तनाव में रहते थे। ससुराल में रहकर वह अपना इलाज करा रहे थे। पुलिस ने परिजनों के बयान को दर्ज कर लिया है। पुलिस अपने स्तर से भी जांच कर रही है।