फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man was hit by a train while crossing the railway track and died

Deoria News: रेल ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

Sun, 06 Jul 2025 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A young man was hit by a train while crossing the railway track and died
सब्जी खरीद जा रहा था घर, पुरवा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सब्जी खरीदकर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे घर लौट रहा पुरवा चौराहा निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र रेल ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। एंबुलेंस से उसे मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। डाॅक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा चौराहा निवासी वीरेंद्र पुत्र भेली राजभर शहर के एक दुकान पर काम करता था। परिवार वालों के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 10 बजे सब्जी खरीद घर लौट रहा था। पुरवा मोहल्ले में रेल ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी जानकारी परिवार वालों को फोन पर दी। मौके पर पहुंचे परिवार वाले वीरेंद्र को मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमाऊ पुत्र की मौत से पिता भेली राजभर का रो- रो कर बुरा हाल है। मां बेटे की मौत से बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed