फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man was beaten up due to old enmity, case registered against four

Deoria News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, चार पर केस

Sun, 22 Dec 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 22 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up due to old enmity, case registered against four
देवरिया। बैतालपुर के विक्रमपुर बांसपार निवासी एक युवक अपनी भाई का इलाज करार शहर में जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश में रुच्चापार पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों घेर लिया। अभी वह कुछ समझ पाता उन सभी पिटाई शुरू कर दी। उसने तहरीर देकर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। विक्रमपुर बांसपार निवासी शिवम गौंड पुत्र राकेश गोंड अपनी भाभी रीना पत्नी अजय को लेकर दवा इलाज के लिए देवरिया आ रहा था। तहरीर देेकर बताया कि अभी मैं रुच्चापार पेट्रोल पंप पर पहुंचा था कि पुरानी रंजिश में गौरीबाजार के हाटा गांव के सूरज यादव पुत्र छोटे लाल यादव, विजय यादव पुत्र महंथ यादव, महुआडीह के बरनई के मंटू यादव पुत्र विनोद यादव, कोतवाली के बसडीला निवासी सूरज यादव पुत्र टाइगर यादव ने मुझे रोक लिया। इसके बाद अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मेरी भाभी को वाहन से खींच लिया। इससे वह जमीन पर गिरकर चोटिल हो गईं। इसके बाद जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। इससे सिर फट गया तथा मेरी भाभी को भी चोटें आईं। हम दोनों का इलाज कराया गया। इसके बाद पीड़ित ने तहरीर देकर चारों को नामजद किया। कोतवाल दिलीप सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed