फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man was arrested with a pistol and cartridges and was sent to jail.

Deoria News: पिस्टल और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Tue, 30 Dec 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 30 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
A young man was arrested with a pistol and cartridges and was sent to jail.
पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार आरोपी, स्रोत सोशल मीडिया
खुखुंदू। स्थानीय पुलिस ने सोमवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान क्षेत्र के परसिया चंदौर ईंट भट्ठे के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन

पुलिस ने संदिग्ध के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया। इसके बाद प्राथमिकी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
एसपी संजीव सुमन के निर्देश पर सोमवार की रात पूरे जनपद के थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी बीच खुखुंदू पुलिस को परसिया चंदौर ईंट-भट्ठे के पास एक संदिग्ध पैदल टहलते दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

जैसे ही पुलिस संदिग्ध के तरफ बढ़ी। वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवम यादव पुत्र सदानंद यादव निवासी भागलपुर थाना मईल बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि एसपी के निर्देश पर चलाएं गए अभियान के तहत शिवम को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed