Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man saved a teenage girl from drowning after she jumped into the Gandak river.

Deoria News: गंडक नदी में कूदी किशोरी को युवक ने डूबने से बचाया

Sun, 05 Apr 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A young man saved a teenage girl from drowning after she jumped into the Gandak river.
रामपुर कारखाना। पिता की डांट से नाराज होकर छोटी गंडक नदी में कूदी एक किशोरी की जान एक युवक की बहादुरी से बच गई। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। लोग युवक के साहस की सराहना कर रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पटनवा पुल के पास की है। शुक्रवार की शाम एक किशोरी पिता की डांट से आहत होकर नदी में कूद गई। डूब रही किशोरी को बचाने के बजाय नदी के दूसरी तरफ खड़े कुछ लोग उसका वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान पथरदेवा निवासी कुलदीप सिंह वहां से गुजर रहा था। किशोरी को डूबता देख उसने तुरंत बाइक किनारे खड़ी की और बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी। उसने किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किनारे लाने के बाद युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए किशोरी की पीठ पर हथेली से दबाकर पेट से पानी बाहर निकाला। कुछ देर में किशोरी की सांस सामान्य हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एसओ अश्वनी प्रधान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की बहादुरी की सराहना की। महिला पुलिस की मदद से किशोरी को थाने लाया गया, जहां बाद में परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया गया।

एसओ ने बताया कि किशोरी पिता की डांट से नाराज होकर नदी में कूद गई थी। परिजनों को समझा-बुझाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed