{"_id":"6a00d1465db232121d0efbd4","slug":"a-young-man-drowned-while-bathing-in-the-rapti-river-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-181498-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राप्ती नदी में नहाने गया युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राप्ती नदी में नहाने गया युवक डूबा
Mon, 11 May 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 11 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एकौना थाना क्षेत्र के नगवा खास गांव का एक युवक राप्ती नदी में स्नान के दौरान रविवार दोपहर में डूब गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
नगवा खास निवासी इलताफ शाह पुत्र यूनिस शाह 16 वर्ष रविवार की दोपहर में राप्ती नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसका शव निकाला गया।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था मृतक के पिता की मृत्यु करीब तीन साल पूर्व हो चुकी है।