फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A woman's body was placed at the intersection, causing a commotion

Deoria News: महिला का शव चौराहे पर रखकर हंगामा

Sat, 11 Oct 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 11 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
A woman's body was placed at the intersection, causing a commotion
रुद्रपुर में धारदार ह​थियार से हमले में घायल महिला की मौत के बाद आदर्श चौराहे पर शव रखकर हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। नगर से सटे अहलादपुर मरकड़ी गांव में धारदार हथियार से हमले में घायल महिला की मौत पर शुक्रवार की दोपहर करीब 12 शव पहुंचते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
आदर्श चौराहे पर शव रखकर ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपी पर कार्रवाई मेंं लापरवाही का आरोप लगाया। चौराहे पर शव रख कर हंगामे से एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंचे ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद ने तत्काल आरोपी पर धारा बढ़ाने और गिरफ्तारी की मांग की। सीओ और नायब तहसीलदार के आश्वासन पर परिजन शव दाह संस्कार के लिए लेकर गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अहलादपुर मरकड़ी गांव में दो अक्तूबर की शाम मूर्ति विसर्जन के बाद गांव के बबलू निषाद और रविंद्र सिंह के बीच मारपीट होने लगी। बबलू निषाद अपनी मां तेतरी देवी (65) के साथ एक व्यक्ति के घर की रखवाली करते थे। दोनों के बीच विवाद होता देख बबलू की मां तेतरी देवी बीच-बचाव करने गईं। आरोपी ने महिला पर धारदार हथियार से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने आरोपी रविंद्र सिंह पर मारपीट का केस दर्ज किया। गोरखपुर एम्स में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की शाम तेतरी देवी की मौत हो गई। आक्रोशित परिजन शुक्रवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव लेकर हंगामा करने लगे।

उन्होंने पुलिस पर धाराओं का अल्पीकरण करने का आरोप लगाय। गंभीर घटना में महिला की मौत हो गई और अब तक उसकी गिरफ्तारी तक नहीं हो पाई। जिसको लेकर गांव के लोगों में नाराजगी बनी है। महिला के उपचार के समय पुलिस एक बार जांच करने तक नहीं पहुंची। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि घटना में महिला की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed