फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A woman started taking samadhi with her husband after being evicted from government land

Deoria News: सरकारी जमीन से बेदखली पर पति के साथ महिला लेने लगी समाधि

Wed, 16 Apr 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A woman started taking samadhi with her husband after being evicted from government land
पतलापुर गांव में एक दंपति ने गढ्ढा खोद कर समा​धि लेने का प्रयास किया।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। खुखुंदू थाना क्षेत्र के पतलापुर गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला दिव्यांग पति के साथ समाधि लेने लगी।
इसकी खबर मिलते ही राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद दंपति को गड्ढे से बाहर निकलवाया जा सका। बताया जा रहा है कि गांव में सरकारी जमीन से बेदखल होने की आशंका पर महिला ने यह कदम उठाया।
क्षेत्र के चंदहा उर्फ पतलापुर ग्राम पंचायत में 28 नंबर की नवीन परती की जमीन पर बगैर पट्टा के कई दशक से गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है।
इस जमीन के कुछ हिस्से पर गांव की गुच्ची देवी पत्नी राम नरेश का भी कब्जा है। खाली पड़ी परती जमीन ग्राम पंचायत पट्टे पर देने की तैयारी कर रही है। गुच्ची को कहीं से जानकारी मिली कि उसके द्वारा कब्जा की गई जमीन किसी अन्य के नाम से पट्टा हो जाएगी। गुच्ची देवी ने जिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र देकर नवीन परती की जमीन खाली न कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कोई राहत न मिलती देख उसने मंगलवार की भोर में दिव्यांग पति के साथ उसी परती भूमि में समाधि लेने का निर्णय ले लिया।
बेटे की मदद से उसने परती जमीन पर करीब तीन फुट गहरा गड्ढा खुदवाया और उसमें पति के साथ बैठ गई। गड्ढे को बेटा ढक रहा था। इसी बीच इसकी सूचना किसी ने खुखुंदू पुलिस और तहसील प्रशासन को दी। मौके पर नायब तहसीलदार हरि प्रसाद, लेखपाल प्रियंका विश्वकर्मा और अन्य राजस्व कर्मचारियों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परती भूमि से गांव के दिनेश का कब्जा खाली कराने के साथ गुच्ची और उसके पति को गड्ढे से निकलवाया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed