फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A woman died when an electric wire fell on her while she was plucking flowers for puja.

Deoria News: पूजा के लिए फूल तोड़ने जा रही महिला के ऊपर गिरा बिजली का तार, मौत

Sun, 24 May 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A woman died when an electric wire fell on her while she was plucking flowers for puja.
गौरी बाजार। ग्राम सांडा में शनिवार की सुबह फूल तोड़ने जा रही महिला पर बिजली का तार गिर गया। झुलसकर उसकी मौके पर मौत हो गई। घर के पास हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम सांडा के टोला परसिया निवासी मैना देवी (58) पत्नी मोतीलाल यादव पूजा के लिए फूल तोड़ने जा रही थी। घर से कुछ दूर पहुंची थीं कि तार टूटकर दस पर गिर गया। तार की चपेट आने से वह झुलस गई और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। सूचना मिलते ही बिजली निगम ने आपूर्ति बंद कर दी। मैना देवी के तीन संतानों में पुत्र शैलेश यादव व सत्यपाल यादव घर पर ही थे। जबकि पति बाहर काम करते हैं। थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed