फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A wanted criminal opened fire on the police...was shot in the leg in retaliation.

Deoria News: इनामी बदमाश ने पुलिस पर झोंका फायर...जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

Tue, 25 Nov 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
A wanted criminal opened fire on the police...was shot in the leg in retaliation.
देवरिया। 25 हजार के इनामी बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। पकड़े बदमाश के खिलाफ सदर कोतवाली में चेन स्नेचिंग समेत कई गंभीर मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस सोमवार की देर शाम रुद्रपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की खोराराम पुलिया के पहले रजला मोड़ के पास इनामी बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी बीच सामने से एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक को रोकने का प्रयास किया तो बाइक मोड़कर भागने की फिराक में जुट गया लेकिन बाइक फिसलकर गिर पड़ी। इसके बाद बदमाश मौका देखकर झाड़ी की तरफ भागने लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने चेतावनी देते हुए रुकने को कहा लेकिन बदमाश ने असलहा से फायर झोंक दिया। पुलिसकर्मियों की जवाबी फायरिंग से उसके पैर में गोली लग गई।
पुलिस की पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम गोविंद कुमार उर्फ केदार पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम बरौली थाना भलुअनी जनपद देवरिया बताया। पुलिस की तलाशी में उसके पास से तमंचा 303 बोर, एक कारतूस 303 बोर, एक कारतूस 303 बोर बरामद हुआ। इसके अलावा सोने की चेन, 21 हजार दो सौ अस्सी रुपये व बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को बदमाश को मेडिकल कॉलेज से हिरासत में ले लिया। बाद में उसके खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की नियत से फायर झोंकने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


-------------
कोट
कोतवाली थाना के कई घटनाओं में वांछित चल रहे बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसके पास से अवैध असलहा, चोरी के चेन और नकद रुपये बरामद हुए हैं।
-सुनील कुमार सिंह, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed