{"_id":"65bfe41d240602009603be5b","slug":"a-tin-shed-burnt-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-118732-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में जली झोपड़ी, बाल-बाल बचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में जली झोपड़ी, बाल-बाल बचे परिजन
Mon, 05 Feb 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार-04डीईओ 139
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के जयनगर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक झोपड़ी में आग लग गई। जानकारी होने पर परिजन भाग कर जान बचाए। हालांकि, पूर्व में भी दो बार झोपड़ी में आग लग चुकी है। इसमें एक मवेशी की झुलसने से मौत हो चुकी है।
रामजानकी मार्ग से सटे पेट्रोल पंप के पास कल्लू पासवान पुत्र फागू पासवान का परिवार काफी दिनों से झोपड़ी बनाकर रहता है। रात में करीब दो बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में आग लगने की जानकारी होने पर परिवार के लोग शोर मचाने लगे। इसे सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
परिजनों के अनुसार, झोपड़ी में किसी के द्वारा जलता पेट्रोमेक्स फेंका गया था। जबकि पेट्रोल की महक आ रही थी। सभी का यह भी कहना था कि 10 दिन पूर्व भी झोपड़ी में आग लग चुकी है। इसमें एक मवेशी की मौत हो गई थी। हालांकि, आग की घटना को लेकर लोगाें में तरह-तरह की चर्चाएं थीं। पूर्व में थाने पर सुलह-समझौता भी होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। साजिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।