फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a sweeper beaten

दवा छिड़काव करने गए सफाई कर्मी की पिटाई

Mon, 17 Oct 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
a sweeper beaten
दवा छिड़काव करने गए सफाई कर्मी की पिटाई
विज्ञापन

पीड़ित ने दी तहरीर, सिसवार गांव का मामला
पीड़ित ने कहा दवा समाप्त होने से नाराज होकर आरोपियों ने बोला हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सिसवार गांव में सोमवार को कीटनाशक दवा छिड़काव करने गए एक सफाई कर्मी की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। दवा समाप्त होने से नाराज आरोपियों द्वारा हमला करने की बात कही जा रही है। पीड़ित ने इसकी सूचना पहले विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। फिर थाने पहुंच तहरीर दी। उधर, सूचना के बाद एडीओ पंचायत राजेश कुमार राय भी थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
परसिया मिश्र निवासी विरेंद्र कुशवाहा विकास खंड भलुअनी अंतर्गत सिसवार गांव में सफाई कर्मी पद पर कार्यरत हैं। विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में सोमवार को वह सिसवार गांव में खर पतवार नाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। आरोप है कि एक व्यक्ति के दरवाजे पर उसकी मां के कहने के अनुसार दवा छिड़काव कर दिया। इसी बीच दवा समाप्त हो गई। फिर उन्होंने अन्य स्थानों पर छिड़काव के लिए कहा। मैंने मंगलवार को छिड़काव करने की बात कही। इसके बाद वह अपने बेटे से पता नहीं क्या बोली। वह घर से लाठी-डंडा लेकर निकला और मेरे ऊपर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

घटना के दौरान उसके साथ दो-तीन लड़के और थे। मारपीट में मुझे गंभीर चोटें आई है। उधर, घटना की खबर मिलते ही एडीओ पंचायत राजेश कुमार राय भी थाने पहुंच गए। पीड़ित ने तहरीर दी है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed