{"_id":"697a6244a1be530e5f0e7b44","slug":"a-small-cylinder-exploded-and-a-fire-broke-out-in-a-residential-hut-deoria-news-c-208-1-deo1045-173633-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छोटा सिलिंडर फटने से रिहायशी झोपड़ी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छोटा सिलिंडर फटने से रिहायशी झोपड़ी में लगी आग
Thu, 29 Jan 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर। कस्बे के हनुमान चौराहे के पास चाय बनाते समय छोटा सिलिंडर फटने से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। इसमें गेहूं, चावल, चौकी, चारपाई, भूसा और 15 हजार नगद जलकर खाक हो गया।
मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर हनुमान चौराहे के पास कस्बा निवासी दूधनाथ यादव का घोठा है। बुधवार की शाम परिवार के सभी लोग खेत में थे। झोपड़ी में आठ वर्ष की शिल्पी बीमार दादा के कहने पर चाय बनाने के लिए छोटा सिलिंडर खोलकर उसने जैसे माचिस जलाई सिलिंडर में आग लग गई। यह देख शिल्पी चिल्लाते हुए बाहर भाग गई। तभी तेज आवाज के साथ पेट्रोमेक्स फट गया और झोपड़ी जलने लगी।
जब तक लोग आग पर काबू पाते झोपड़ी में रखा गेहूं, चावल समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए। प्रधान पति बृजभूषण यादव ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी।