फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A small bridge will be built on the double drain at a cost of four crore rupees.

Deoria News: चार करोड़ की लागत से दोहरी नाला पर बनेगा लघु सेतु

Thu, 06 Nov 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 06 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A small bridge will be built on the double drain at a cost of four crore rupees.
देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र में दोहरी नाला पर पुल बनेगा। इससे सामी पट्टी और बंजरिया के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। पुल की स्वीकृति मिल गई है। टेंडर के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सामी पट्टी और बंजरिया के बीच दोहरी नाला है। इसके चलते लोगों को कई किमी चक्कर काटकर जिला मुख्यालय आना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया से नाला पर पुल निर्माण की मांग की थी। इसका प्रस्ताव विधायक ने शासन को भेजा था।
विज्ञापन

अब इसकी स्वीकृति मिल गई। इस नाला पर दो छोटे पुल बनाए जाएंगे। प्रत्येक की लंबाई 12 मीटर होगी। इसका निर्माण रेडीमेड आरसीसी बाक्स के जरिए होगा। प्रत्येक पुल में चार गुणा चार मीटर के तीन बाॅक्स डाले जाएंगे। इसको गांव की सड़क तक जोड़ेंगे। इसके लिए 1.3 किमी का एप्रोच और एडिशनल एप्रोच मार्ग बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए शासन ने चार करोड़ 33 लाख 38 हजार रुपये स्वीकृत किया है। अब लोक निर्माण विभाग टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed