फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a shopkeeper cut by train

ट्रेन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

Mon, 24 Aug 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
a shopkeeper cut by train
फ़ाइल फोटो मुन्ना मद्देशिया - फोटो : SALEMPUR
ट्रेन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत
विज्ञापन

दुकान से घर जाते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। दुकान से घर जाते समय एक शख्स की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा है। वहीं, परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भटनी के देवघाट गांव निवासी मुन्ना मद्धेशिया (48) नगर के 115 नंबर रेलवे ढाले पर पान की दुकान चलाते थे। रविवार की रात दुकान बंद कर वह घर जा रहे थे। जल्दी पहुंचने के लिए वह गोरखपुर-सिवान रेल खंड के डाउन ट्रैक को पकड़कर चल दिए। पीछे से मालगाड़ी ट्रेन को आते देखकर वह लाइन को पार करने का प्रयास किए तबतक चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वाले उन्हें ढूंढते हुए ट्रैक पर पहुंचे तो उनका शव देखकर उनके होश उड़ गए। दहाड़ें मारकर रोने लगे। शोर पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पांच संतानों में चार बेटी व एक बेटा है। इसमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि मधु, डिम्पी और विक्की अविवाहित हैं। मुन्ना की माली हालत ठीक नहीं होने से वह पान की दुकान से परिवार चलाते थे। उनकी मौत के बाद तीन बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी अब उनकी पत्नी पर आ गई है। मुन्ना की मौत पर देवघाट गांव में शोक का माहौल है। हर कोई दुखी है। इस बाबत एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय दुकानदार की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed