{"_id":"5ddab7d88ebc3e54fb5d2875","slug":"a-sabhasad-cut-the-ear-of-a-man-deoria-news-gkp3305681132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद ने युवक का कान काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद ने युवक का कान काटा
विज्ञापन
युवक का सभासद ने दात से काटा कान।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
सभासद ने युवक का कान काटा
राघवनगर मोहल्ले में रविवार को हुई घटना
रामपुर कारखाना क्षेत्र के गौरकोठी का रहने वाला है पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। राघवनगर मोहल्ले में रविवार को एक सभासद ने एक युवक का कान काट लिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी सभासद को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौरकोठी के रहने वाले नंद किशोर गोड़ पुत्र मोहन प्रसाद गोड़ की पत्नी की तबीयत खराब है। राघवनगर मोहल्ला स्थित एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। नंद किशोर का बेटा बाहर निकल कर सड़क के किनारे नाले में शौच कर रहा था। इसी बीच शहर के एक सभासद अपने साथियों के साथ आ गए। वह बच्चे को भला-बुरा कह रहे थे। नंद किशोर ने इसका विरोध किया तो सभासद भिड़ गए । मारपीट मेें सभासद ने युवक का कान अपने दांत से काट दिया। इससे वहां अस्पताल में मौजूद अन्य लोग आए तो हमलावर वहां से फरार हो गए। अस्पताल के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को अपने साथ कोतवाली ले गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाल अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सभासद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।