{"_id":"67fff631743f01fe2c02f7e3","slug":"a-quack-has-opened-a-treatment-shop-in-madanpur-town-deoria-news-c-208-1-sdn1004-151682-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नीम हकीम ने खोल रखी है मदनपुर कस्बे में इलाज की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नीम हकीम ने खोल रखी है मदनपुर कस्बे में इलाज की दुकान
Wed, 16 Apr 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर पंचायत मदनपुर की हर गली-मोहल्ले में नीम हकीमों ने इलाज की दुकान खोल रखी है। स्वास्थ्य विभाग के रहमो करम पर धड़ल्ले से फर्जी अस्पताल चल रहे हैं। विवाद में आने के बाद भी इनके संचालकों पर कार्रवाई नहीं हो रही।
मदनपुर में नया पीएचसी पर मरीजों की भीड़ कम दिखती है, मगर निजी अस्पतालों में तांता लगा रहता है। कस्बे के मुख्य गेट के पास चार अस्पताल हैं।
दो साल पहले बंगाली झोलाछाप का किशोरी को आपत्तिजनक हालत में इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल हुआ था। विभाग की जांच में पंजीकरण नहीं होना पाया गया। छह माह बाद आरोपी ने फिर अस्पताल खोल दिया। पंजीकृत दो अस्पताल के गेट पर नामचीन चिकित्सकों के बोर्ड लगे हैं, मगर उपचार झोलाछाप करते हैं। संवाद