फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A pregnant woman writhing in pain was not treated in a government hospital.

Deoria News: दर्द से कराहती गर्भवती का सरकारी अस्पताल में नहीं हुआ इलाज

Mon, 08 Jun 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
A pregnant woman writhing in pain was not treated in a government hospital.
देसही देवरिया के हरियापार गांव की प्रतिमा प्रजापति अपनी नवजात बच्ची के साथ निजी अस्पताल में भर्
देसही देवरिया। पिपरा दौलाकदम सीएचसी पर शुक्रवार की देर रात प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती को लेकर परिजन पहुंचे। अस्पताल तो खुला था, मगर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। वहां से लेकर देवरिया मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में आए तो यहां के डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन एक निजी अस्पताल ले गए, जहां ऑपरेशन कर जच्चा-बच्चा की जान बचाई गई। अब दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन




क्षेत्र के हरियापार गांव की प्रतिमा प्रजापति (27) को शुक्रवार की देर रात प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे लेकर रात करीब 12:45 बजे पिपरा दौलाकदम सीएचसी पर पहुंचे। सीएचसी के मुख्य द्वार का ताला खुला था, मगर अंदर कोई चिकित्सक नहीं था। परिजनों का कहना है कि असहनीय पीड़ा से तड़प रही प्रतिमा को लेकर वह लोग आवाज लगाते रहे। काफी समय बाद एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाहर निकली और बताया कि इस समय यहां कोई डाक्टर नहीं है। जिला मुख्यालय ले जाइए।
विज्ञापन


प्रतिमा के साथ गए उनके घर के मनीष प्रजापति ने बताया कि रात में ही वह लोग देवरिया मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में गए। वहां मौजूद महिला कर्मियाें ने मरीज की हालत खराब बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर या फिर एम्स ले जाने की सलाह दी। अंत में परेशान परिजन एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने तत्काल ऑपरेशन कर प्रसव कराया। अब जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएचसी के प्रभारी डॉ. धनंजय कुशवाहा ने कहा कि केंद्र पर रात में एक डाॅक्टर और एएनएम की इमरजेंसी में ड्यूटी लगाई गई थी। परिजनों का यह कहना कि मौके पर कोई डाक्टर मौजूद नहीं था, यह सही नहीं है।
...

सीएचसी पर स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं


सीएचसी पिपरा दौला कदम पर स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। इस केंद्र पर नियमानुसार विशेषज्ञ चिकित्सक होने चाहिए, पर जिले के 16 सीएचसी में से महज तीन जगहों पर स्त्री व प्रसूति रोग विशेष तैनात हैं। इसमें भी दो विशेषज्ञ चिकित्सक मैटरनिटी लीव पर हैं। सलेमपुर के ही एक स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ जिले भर में ऑन काल अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसकी खबर पिछले दिनों अमर उजाला ने प्रकाशित की थी।


...


- पिपरा दौला कदम से गर्भवती को रेफर किए जाने की जानकारी नहीं है। इसके बारे में जांच कराई जाएगी। यदि कोई डॉक्टर और कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed