फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A person going to catch a train died after being hit by a vehicle

Deoria News: ट्रेन पकड़ने जा रहे व्यक्ति की वाहन की चपेट में आने से मौत

Sat, 03 Jun 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 03 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
A person going to catch a train died after being hit by a vehicle
भाटपाररानी- भिंगारी मार्ग पर भीमपुरवा गांव के पास की है घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। भिंगारी मार्ग पर खामपार थाना के भीमपुरवा गांव के पास शनिवार तड़के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पैदल ही ट्रेन पकड़ने जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
खामपार थाना के ग्राम करौदा निवासी कृष्णा चौहान 35 शुक्रवार रात ग्राम खामपार में अपने मामा के यहां गया था। उसका गोरखपुर के एक चिकित्सक के यहां से इलाज चल रहा था। शुक्रवार तड़के वह गोरखपुर जाने के लिए खामपार अपने मामा के यहां से भाटपाररानी रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहा था। भीमपुरवा गांव के पास वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष खामपार नंदा प्रसाद ने बताया कि युवक की मौत वहन की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन

--------
चार बच्चों के सिर से पहले मां और अब पिता का साया भी उठा
मृतक कृष्णा चौहान के पिता जगदीश चौहान बहुत पहले ही मर चुके हैं। उसकी पत्नी छह माह पहले स्वर्ग सिधार चुकी है। उनकी तीन छोटी-छोटी बच्चियां और एक तीन वर्ष का पुत्र है। इन बच्चों के सिर से एकमात्र जीवित बचे बाप का साया भी उठ गया, जिससे अब यह बच्चे अनाथ हो गए हैं। घटना के बाद से इन बच्चों के रुदन से सबकी आखें नम हो चली थी। पूरे गांव व क्षेत्र में यही चर्चा है कि अब इन छोटे बच्चों की परवरिश कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed