{"_id":"68ec04eed1e631ec8905d6ac","slug":"a-peace-prayer-was-held-at-the-in-laws-house-statements-from-the-wife-and-brother-in-law-will-be-recorded-today-deoria-news-c-7-1-gkp1039-1100834-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ससुराल में हुआ शांतिपाठ, आज दर्ज होंगे पत्नी और साले के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ससुराल में हुआ शांतिपाठ, आज दर्ज होंगे पत्नी और साले के बयान
Mon, 13 Oct 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। देवरिया मेडिकल कॉलेज में पानी की टंकी में मिले शव की महाराष्ट्र के ठाणे निवासी अशोक के रूप में शिनाख्त के बाद अशोक की पत्नी तनु गोरखपुर स्थित मायके में ही कर्मकांड करा रहीं हैं। दुर्गाबाड़ी रोड हुमायूंपुर दक्षिणी निवासी अशोक के साले प्रफुल्ल नागरकर के आवास पर रविवार को शांति पाठ और पूजन कराया गया। सोमवार को देवरिया कोतवाली थाने में तनु और प्रफुल्ल का बयान दर्ज होगा। प्रफुल्ल ने बताया कि बहनोई अशोक की मौत के बाद कर्मकांड उनके आवास पर ही किए जा रहे हैं। शनिवार को देवरिया पुलिस ने पत्नी तनु का बयान दर्ज करने के लिए उनसे संपर्क किया था। उस दौरान उन्होंने शांतिपाठ व अन्य कर्मकांड का हवाला देते हुए सोमवार को बयान के लिए आने की बात कही थी। सोमवार को वह तनु के साथ देवरिया में बयान दर्ज कराने जाएंगे। प्रफुल्ल के मुताबिक चार साल पहले नशे की हालत में अशोक ने तनु पर जानलेवा हमला किया था। तनु ने उस समय महाराष्ट्र के ठाणे में एफआईआर दर्ज कराई थी और पति से अलग बेटी के साथ किराए के मकान में रहने लगी थीं। ब्यूरो
विज्ञापन