फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A message is coming as soon as the gas is booked, but the agency is not delivering the cA message is coming as soon as the gas is booked, but the agency is not delivering the cylinder.ylinder.

Deoria News: गैस बुक करते ही आ रहा मैसेज, लेकिन सिलिंडर नहीं दे रही एजेंसी

Tue, 17 Mar 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A message is coming as soon as the gas is booked, but the agency is not delivering the cA message is coming as soon as the gas is booked, but the agency is not delivering the cylinder.ylinder.
होम डिलीवरी शुरू होने पर कम हुई दिक्कत।
उपभोक्ता बोले बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर, ऑनलाइन कर दिया जा रहा है डिलेवरी
विज्ञापन


सिलिंडर नहीं मिलने से एजेंसी का चक्कर लगाने को मजबूर हैं उपभोक्ता, नहीं हो रहा कोई इंतजाम


सलेमपुर। क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत से आम लोगों को पिछले एक सप्ताह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुक कराने के बाद मोबाइल पर डिलीवरी के लिए मैसेज तो आ जाता है, लेकिन एजेंसी पर पहुंचने पर उन्हें सिलिंडर नहीं दिया जाता और बार-बार दौड़ाया जा रहा है।

तहसील क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोगों का आरोप है कि सिलिंडर के लिए गैस के गोदामों और एजेंसियों का चक्कर लगाने के बावजूद गैस नहीं मिल पा रही है, जिससे घरों में खाना बनाने की समस्या खड़ी हो गई है। खासकर महिलाओं को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उपभोक्ता गैस बुक करा रहे हैं तो बिना सिलिंडर दिए उन्हें डिलीवरी का मैसेज आ जा रहे हैं। इसके शिकायत करने के बावजूद विभाग के तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उधर गैस उपभोक्ता गोविंद कुमार, हरेराम प्रसाद, शशांक मिश्र, आशुतोष मणि, विनोद कुमार, अशोक गुप्ता, आरती देवी, विद्यावती देवी, संगीता देवी, रामलोचन आदि ने कहा कि पहले एजेंसी संचालकों ने बिना कार्ड के घर-घर गैस पहुंचा दे रहे थे। जिसके चलते कार्ड की जरूरत नहीं पड़ रही थी। अब कार्ड के साथ ओटीपी का जरूरत पड़ रही है। कई लोगों के मोबाइल बंद हो चुके हैं। जिसके चलते ओटीपी भी नहीं आ रही है। ओटीपी के माध्यम से जिनके मैसेज आ भी रहे हैं तो उन्हें समय से गैस नहीं मिल रहा है। आरोप है कि जब वे एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचते हैं तो कभी स्टॉक खत्म होने की बात कही जाती है, तो कभी बाद में आने को कहकर वापस कर दिया जाता है। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में रसोई गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और गैस एजेंसियों द्वारा की जा रही आपूर्ति पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी हाल में कालाबाजारी नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


.....
क्या कहते हैं उपभोक्ता

- तीन दिन से मेरे घर पर गैस खत्म हो गया है। इसके लिए लगातार दो दिनों से मैं गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस के अभाव में मेरे घर में चूल्हे पर खाना बन रहा है। इससे महिलाओं को काफी दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक पाठक निवासी- टीचर्स कॉलोनी

...................

मोबाइल से गैस की बुकिंग किया था। सिलिंडर मुझे मिला नहीं, लेकिन मोबाइल पर डिलीवरी कर दिया गया है। मैसेज के आधार पर एजेंसी संचालक से बात किया तो उन्होंने टालमटोल कर हमें बिना गैस दिलाए वापस लौटा दिए। सिलिंडर नहीं मिलने से स्कूल जाने वाले बच्चों का लंच भी नहीं तैयार हो पा रहा है।
- पिंटू मिश्रा निवासी- चांदपलिया
..................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed