फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A love story, girl stopped her lover at station

पिया को न ले जा सकी रेलिया बैरन

Fri, 15 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Fri, 15 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
A love story, girl stopped her lover at station
प्यार काे स्‍टेेशन पर राेका।
रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे... विरहणी की पीड़ा में पिरोया यह गीत देवरिया स्टेशन पर परदेस जा रहे प्रेमी से रुकने की मिन्नतें कर रही युवती को देखकर याद आ गया।
विज्ञापन

 

परदेस जाकर परदेसीया हो पिया उसे भुला न डाले, यह डर उसकी बातों से साफ झलक रहा था। परदेस जाकर साजन लाएगा उसकी सौतन, इसी आशंका से तड़पकर बघौचघाट के एक गांव की युवती परदेस जा रहे प्रेमी के पीछे-पीछे स्टेशन आ पहुंची थी।

विज्ञापन


कसमें-वादे, प्यार-वफा... सब बातें छिड़ गईं। वर्षों पुराने प्यार की दुहाई देकर प्रेमिका अपनी बात मनवाने की कोशिश कर रही थी। बिना बताए परदेस जा रहे ‘पत्थर के सनम’ को उसने अपने प्यार से पिघलाने की जिद पकड़ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक ओर स्टेशन पर खड़ी रेल की सीटी युवक को चार पैसे कमाने के लिए साथ चलने का बुलावा दे रही थी तो दूसरी ओर यह आवाज प्रेमिका की बेचैनी बढ़ा रही थी। स्टेशन के पास खुली सड़क पर विरह वेदना में लिपटी इस प्रेमकथा को जीवंत देखकर मौके पर भीड़ जुट गई। 


ना जइयो परदेस... की रट पकड़ी प्रेमिका की मनुहार को पब्लिक का साथ मिल गया। लोग युवती के सच्चे प्यार की दुहाई देने लगे। भीगी पलकों पर भविष्य के सपनों को सजाए युवती बोल पड़ी, तुम चले गए तो फिर मेरा क्या होगा।

 

कहां जाऊंगी, किसके साथ रहूंगी। जीवन भर साथ निभाने और साथ मरने की कसमों का क्या होगा? हर बीतते पल के साथ प्यार की जंजीरें कसती गईं। 
हाय-हाय ये मजबूरी की रट पकड़े प्रेमी की पैसों की चाह पर प्रेमिका का प्यार भारी पड़ गया। ये मौसम और ये दूरी खत्म हो गई।

 

कुछ पल पहले रुपये कमाने के लिए सब छोड़कर जा रहे युवक को अब दो टकियों की नौकरी अखरने लगी और दोनों साथ घर के लिए बढ़ चले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed