{"_id":"5ecaa1f28ebc3e90470cfd32","slug":"a-labour-found-hang-deoria-news-gkp352347590","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गी फार्म पर कार्य कर रहे मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गी फार्म पर कार्य कर रहे मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
मजदूर रामवृक्ष पासवान की फाइल फोटो
- फोटो : DEORIA
मुर्गी फार्म पर कार्य कर रहे मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान
भाजपा नेता के मुर्गी फार्म पर विगत कुछ माह से परिवार के साथ रहकर करता था मजदूरी का कार्य
बंजरिया बाजार/पथरदेवा। तरकुलवा थाना क्षेत्र एक मुर्गी फार्म पर कार्य कर रहे एक मजदूर ने फंदे से लटक कर जान दे दी। वह पथरदेवा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और भाजपा नेता के मुर्गीफार्म पर काम करता था।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के धर्मचौरा गांव निवासी रामवृक्ष पासवान (40) अपने परिवार के साथ विगत कुछ माह पूर्व से रहकर दिन-रात मजदूरी करता था। शनिवार की रात में पति-पत्नी में कुछ कहासुनी हुई तो आधी रात के बाद मजदूर ने मुर्गी फार्म पर ही फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह जब पत्नी खोजते हुए अपने कमरे से बाहर निकली तो बरामदे के कुंडे में पति का शव लटके देखकर चिल्लाने लगी, शोर सुनकर अगल-बगल के लोग इकट्ठा हो गए। तत्पश्चात आनन-फानन किसी ने इसकी सूचना तरकुलवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रामवृक्ष के तीन बेटे, एक बेटी है। पत्नी लीलावती व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।