{"_id":"6609b0582ece9783dd0ce7b4","slug":"a-labour-died-in-saudi-deoria-news-c-208-1-deo1004-122355-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सऊदी में मजदूर की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सऊदी में मजदूर की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार
Mon, 01 Apr 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो- मृतक जयप्रकाश की फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा मिश्र निवासी जयप्रकाश सऊदी अरब में काम करते थे। शनिवार को सुबह उनकी मौत की सूचना जब परिजनों को मोबाइल पर मिली तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन अब शव के आने का इंतजार कर रहे हैं।
ग्राम बनकटा मिश्र निवासी राम नक्षत्र यादव के 48 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश यादव छह वर्षों से सऊदी अरब में रहकर एक विदेशी कंपनी में काम करते थे। किसी ने फोन पर उनके परिवार को उनकी मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने विदेश फोन कर उनकी मौत की जानकारी की पुष्टि की। जयप्रकाश आठ भाइयों में सबसे छोटे थे। 15 वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। उनकी दो संतानें आयुष यादव और विजयलक्ष्मी हैं। ये अभी पढ़ते हैं। पत्नी सुनीता देवी व बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल था। सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने परिवार को सांत्वना दी। शव को विदेश से मंगाने की परिजनों की मांग पर उन्होंने हर संभव मदद करने का आश्वासन देते हुए जिलाधिकारी देवरिया से बात भी की।
मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान अनिल यादव, अविनाश चतुर्वेदी, बिट्टू, दिलीप मिश्रा, भीखम यादव, मलख यादव, कामेश वर्मा, गोरख यादव, माउस यादव, सन्नी यादव, अशोक मिश्र आदि ने परिजनों का सांत्वना दी।