फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A girl insistent on marrying her lover, climbed a tower

Deoria News: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती, टावर पर चढ़ी

Sun, 31 May 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 31 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
A girl insistent on marrying her lover, climbed a tower
टावर पर चढ़ी युवती। 
तरकुलवा। कैथवलिया गांव में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी एक युवती शनिवार को हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन

युवती को इतनी ऊंचाई पर देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे किसी तरह टावर से उतवाया।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का दूसरे गांव के एक युवक से प्रेम संबंध हो गया।
दोनों शादी करना चाहते थे, मगर युवक की परिजन इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। इससे नाराज युवती शनिवार को गांव के पास स्थित कठोलिया गांव के बाहर हाई टेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गई और प्रेमी को बुलाकर शादी करने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन

यह हाई वोल्टेज ड्रामा लगभग तीन घंटे तक चला। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर युवती को सुरक्षित उतरवा लिया। इसके बाद उसे थाने ले गई, जहां परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने फोन कर युवती के प्रेमी को थाने पर बुलाया। समाचार लिखे जाने तक वह थाने नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की प्रेमी को सूचना दी गई है। उसने फोन पर मामले से अपना संबंध न होने की बात कही है। युवक के थाने पहुंचने पर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठ कर बातचीत की जाएगी। इसके बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed