{"_id":"617d94e352f1b8678a0fa8ea","slug":"a-girl-died-in-truck-accident-deoria-news-gkp4148581134","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: सड़क पार करते समय ट्रक में पिट्ठू बैग फंसने से किशोरी की मौत, मुंबई से घर आ रहा था पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: सड़क पार करते समय ट्रक में पिट्ठू बैग फंसने से किशोरी की मौत, मुंबई से घर आ रहा था पूरा परिवार
Sun, 31 Oct 2021 11:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:56 AM IST
सार
सड़क पार करने के लिए दूसरी लेन पर जाने के लिए क्रासिंग दूर होने की चलते सामने टूटे डिवाइडर को पार करने लगे। पिता रामायन, माता चंदा देवी दो बड़ी बेटियां व इकलौता बेटा सुमित सब पार हो गए। मगर इसी बीच उनकी छोटी बेटी संजना 14 वर्ष हाटा से कसया की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली और छठ का पर्व मनाने के लिए मुंबई से शनिवार की दोपहर में परिवार के साथ घर लौट रही एक किशोरी का पिट्ठू बैग सड़क पार करते समय हेतिमपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक में फंस गया। इससे किशोरी ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
महुआडीह थानाक्षेत्र के मुंडेरा चंद गांव के रहने वाले रामायण चौरसिया मुंबई में परिवार के साथ रहते हैं। वहीं प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह अपनी पत्नी चंदा देवी तीन बेटियों और इकलौते बेटे के साथ गांव पर दीपावली और छठ त्योहार मनाने के लिए घर आ रहे थे। शनिवार की शाम को बस से हेतिमपुर नेशनल हाईवे पर देवरिया मोड़ पर उतरे।
विज्ञापन
सड़क पार करने के लिए दूसरी लेन पर जाने के लिए क्रासिंग दूर होने की चलते सामने टूटे डिवाइडर को पार करने लगे। पिता रामायन, माता चंदा देवी दो बड़ी बेटियां व इकलौता बेटा सुमित सब पार हो गए। मगर इसी बीच उनकी छोटी बेटी संजना 14 वर्ष हाटा से कसया की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। उसका पीठ पर लदा बैग ट्रक में फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पल भर में हंसी-खुशी का माहौल गम में बदला
अपनी आंखों के सामने पूरा परिवार संजना को तड़प कर मरते देखकर बदहवास हो गया। उन्हें क्या पता कि हंसी-खुशी से छठ त्योहार गांव व परिवार के साथ मनाने का उनका सपना ऐसे बिखर जाएगा। मुंबई से उतनी दूरी पूरी कर गांव से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर संजना मौत के मुंह में समा जाएगी। इस संबंध में एसओ कवींद्र नाथ सिंह ने बताया कि हादसे में संजना की मौत हो गई है। ट्रक और चालक को कुशीनगर चौकी पर पुलिस ने पकड़ लिया है।