फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A fraud of Rs 1.25 lakh was committed on the pretext of sending people abroad.

Deoria News: विदेश भेजने का झांसा देकर सवा लाख की ठगी

Thu, 01 Jan 2026 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
A fraud of Rs 1.25 lakh was committed on the pretext of sending people abroad.
एकौना। विदेश में चालक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एजेंट ने भिरवा गांव निवासी अभिजीत पांडेय से 1.25 लाख ठग लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मदनपुर कस्बा निवासी एजेंट नासिर अली के विरुद्ध धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी के विरुद्ध तीन पर पहले भी फर्जीवाड़ा के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। भिरवा गांव निवासी अभिजीत पांडेय ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि वह विदेश में चालक का काम करने के लिए प्रयासरत थे। इसी बीच उनकी मुलाकात मदनपुर कस्बा निवासी नासिर अली से हुई। उसने बताया कि वह विदेश भेजने का काम करता है। उसने कहा कि वह सऊदी अरब में चालक का काम करने के लिए नौकरी लगवा देगा। इसके लिए 1.25 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि चार जून 2024 को एजेंट के खाते में ऑनलाइन 49000 और 28 जून को 40 हजार रुपये सहित तय रकम दे दिया। इसके बाद एजेंट ने जुलाई में विदेश भेजने की बात कही। जुलाई में वह टालमटोल करने लगा। जब उसने पैसा मांगा तो देने से मना कर दिया। उसके घर जाने पर वह मोबाइल बंद कर भाग गया। एजेंट गिरोह बना कर कई लोगों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर चुका है।
विज्ञापन

इसके बारे में उसने पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर मदनपुर कस्बा निवासी नासिर अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। आरोपी पर भिरवा गांव निवासी शिवप्रताप यादव की तहरीर पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed