{"_id":"680492eddc0b245020021e68","slug":"a-five-year-old-innocent-died-after-being-crushed-under-a-dj-sound-box-in-deoria-2025-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शादी में डीजे पर गाना बज रहा था- अचानक मच मई चीख पुकार- गम में बदली खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शादी में डीजे पर गाना बज रहा था- अचानक मच मई चीख पुकार- गम में बदली खुशी
Sun, 20 Apr 2025 11:54 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:54 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि इसी दौरान स्टैंड मिट्टी में धंसने से डीजे का एक साउंड बाक्स अंश के ऊपर गिर गया। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक अंश की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
क्षेत्र के बरडीहा गांव में शुक्रवार रात आई बरात में डीजे के साउंड बॉक्स से दबकर पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्टैंड मिट्टी में धंस जाने से साउंड बॉक्स वहां मौजूद बच्चे के ऊपर गिर गया। इस हादसे के बाद खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात खुखुंदू थानाक्षेत्र के बरडीहा गांव की प्रधान चंद्रभावती देवी पत्नी रामायण यादव के पड़ोसी रमेश ठाकुर की बेटी की बरात आई थी। डीजे प्रधान के घर के सामने लगा हुआ था। चंद्रभावती के देवर विजय का पांच वर्षीय बेटा अंश उर्फ कान्हा भी अन्य बच्चों के साथ डीजे पर डांस कर रहा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इसी दौरान स्टैंड मिट्टी में धंसने से डीजे का एक साउंड बाक्स अंश के ऊपर गिर गया। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अंश अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। खुखुंदू इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। पंचनामा के बाद मासूम का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन