फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A fault in the main line has cut off power to two hundred and fifty villages.

Deoria News: मेन लाइन में फाॅल्ट से ढाई सौ गांवों की बिजली गुल

Sun, 05 Oct 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 05 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A fault in the main line has cut off power to two hundred and fifty villages.
खुखुन्दू- सलेमपुर मार्ग पर गिरे पेट को सड़क से हटवाती तहसीलदार अलका सिंह। 
- खुखुंदू उपकेंद्र के स्विच यार्ड में घूसा पानी, जगह-जगह गिरे खंभे और तार
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। भारी बारिश और तेज हवा के चलते 33 हजार मेन लाइन का विद्युत तार शनिवार की सुबह करीब छह बजे रजडीहा के पास टूटकर गिर गया। इसके अलावा मुसैला और भरथुआ के पास भी मेन सप्लाई के तार पर पेड़ गिर पड़ा। इससे स्थानीय विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। नतीजा क्षेत्र के ढाई सौ गांवों की बिजली अब रविवार सुबह तक कही जाकर बहाल हो पाएगी। उधर, जगह-जगह खंभे और तार भी टूटकर गिर गए हैं। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बहाल होने में एक पखवाड़ा समय लग सकता है।


विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू से स्थानीय कस्बा, मुसैला, बड़हरा, बीरपुर मिश्र, बैरौना, परसिया मिश्र,नूनखार, सिसई पड़री, बरसाथ, एगडंगा समेत ढाई सौ गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते शनिवार सुबह छह बजे उपकेंद्र की आपूर्ति गुल हो गई। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि भरथुआ, मुसैला में 33 हजार के विद्युत तार पर पेड़ गिर गया। इसके बाद रजडीहा में 33 हजार का तार भी टूटकर गिर गया। जिससे आपूर्ति ठप हो गई। इधर, लगातार बारिश के चलते निगम के कर्मचारियों को पेट्रोलिंग करने में भी दिक्कत हो रही थी। फिर भी वह पेट्रोलिंग करते नजर आए। इसके अलावा क्षेत्र के मरहवां, वीरपुर मिश्र, तेनुआ समेत विभिन्न गांवों में जगह-जगह खंभे और तार भी टूटकर गिर गए हैं। उधर, उपकेंद्र में अंदर स्विच यार्ड तक जलजमाव हो गया है। कर्मचारियों की मानें तो उपकेंद्र की बिजली किसी तरह देर-रात तक कहीं बहाल हो सकती है। मगर क्षेत्र में रविवार सुबह से ही आपूर्ति बहाल हो पाएगी। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बहाल होने में एक पखवाड़ा समय लग सकता है। जेई सोनू कुमार ने बताया कि तेज हवा चलने और बारिश के चलते मेन सप्लाई में जगह-जगह फाल्ट उत्पन्न होने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बहाल होने में थोड़ा समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed