फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A dispute between youths who returned from Dubai resulted in a knife fight, injuring a couple.

Deoria News: दुबई से लौटे युवकों के बीच विवाद में चाकूबाजी, दंपती घायल

Wed, 13 May 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
A dispute between youths who returned from Dubai resulted in a knife fight, injuring a couple.
- तरकुलवा थाना क्षेत्र के कौला मुंडेरा गांव का मामला
विज्ञापन

बघौचघाट। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कौला मुंडेरा गांव के मिश्र टोला में मंगलवार देर शाम आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुबई से लौटे दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। वारदात में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, कौला मुंडेरा गांव के मिश्र टोला गांव निवासी रमेश कुमार अपने चाचा के बेटे छत्रधारी के साथ दुबई में किसी निजी कंपनी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि विदेश में ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर कंपनी ने दोनों को भारत भेज दिया। घर लौटने के बाद मंगलवार की शाम छत्रधारी ने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन रमेश कुमार से उलझ गए और कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विपक्षी पक्ष के लोगों ने रमेश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पति को बचाने पहुंचीं उनकी पत्नी मनसा देवी पर भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों के घायल होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रमेश कुमार की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह चंदेल ने बताया कि कि तहरीर मिली है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed