फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A deadly attack on a youth returning from his sister's house, condition critical

Deoria News: बहन के घर से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Sun, 22 Jun 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 22 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A deadly attack on a youth returning from his sister's house, condition critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। बहन के घर से लौट रहे 18 वर्षीय युवक को कुछ मनबढ़ों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के महुआनी चौराहे के पास घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। युवक की हालत गंभीर होने पर आसपास के लोगों के सहयोग से उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया गया। पीड़ित के पिता ने खुखुंदू पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पीड़ित का मेडिकल करा रही है।
जानकारी के अनुसार, मझवलिया गांव निवासी हीरालाल गुप्ता का बेटा सूरज गुप्ता शनिवार को बहन के घर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिधुआ गांव में कुछ सामान पहुंचाने गया था। सूरज बहन के घर से दोपहर बाद चला। वह बाइक लेकर महुआनी चौराहा स्थित एक काॅलेज के पास पहुंचा था। इस दौरान कुछ मनबढ़ों ने उसे घेरकर बाइक रोक ली। फिर उसपर हमला कर दिया।
विज्ञापन

सूरज मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे गंभीर चोटें आई है। मेडिकल कॉलेज देवरिया में उसका इलाज चल रहा है। पिता हीरालाल गुप्ता का कहना है कि दो सप्ताह पहले कटईया क्षेत्र में गाय खरीदने गया था, वहीं पर एक शख्स ने उनका मोबाइल फोन नंबर लिया था। हीरालाल का कहना है कि उसी गांव के युवकों ने बेटे को मारा-पीटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कटईया के अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। पीड़ित को काफी चोट आई है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed