फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A copycat was caught, the officials were alert about the examination of science, mathematics

एक नकलची पकड़ा गया, विज्ञान, गणित की परीक्षा को लेकर अलर्ट रहे अधिकारी

Mon, 04 Apr 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
A copycat was caught, the officials were alert about the examination of science, mathematics
एक नकलची पकड़ा गया, विज्ञान, गणित की परीक्षा को लेकर अलर्ट रहे अधिकारी
विज्ञापन

देवरिया। सोमवार को हाईस्कूल के विज्ञान एवं इंटर में जीवविज्ञान व गणित के प्रश्न पत्र को लेकर जिला प्रशासन अधिक सतर्क रहा। नकल माफिया एवं नकलचियों से निपटने के लिए सभी सचल दल के सदस्य भी गहनता से केंद्रों की जांच किए। कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों व अधिकारियों ने भी गंभीरता से वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की। सुबह की पाली में एक नकलची पकड़ा गया।
सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान प्रश्न पत्र की परीक्षा सभी 218 केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 67695 परीक्षार्थियों में 57595 उपस्थित एवं 10064 अनुपस्थित रहे। सचल चार के प्रभारी एवं जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने श्रीआरडीएस इंटर कॉलेज रामपुर लीलकटही, भटनी में निरीक्षण के दौरान एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। उसे रस्टिकेट कर दिया गया। इसी पाली में इंटर मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत 2234 में 1785 उपस्थित एवं 449 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर के गणित व विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र में पंजीकृत 33735 में 32578 उपस्थित एवं 5157 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पैना स्थित केंद्र पर रही अधिकारियों की निगाह
बरहज। नकल का भंडाफोड़ होने के बाद से स्व. विंध्याचल शाह इंटर कॉलेज सबकी निगाह में आ गया है। सोमवार की परीक्षा के दौरान कई अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में 80, जबकि दूसरी पाली इंटर के गणित और जीव विज्ञान में 63 छात्र अनुपस्थित रहे। एसडीएम ध्रुव शुक्ल, स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट अवर अभियंता पांचू चौहान, केंद्र व्यवस्थापक कौशल सिंह, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक अनूप कुमार मौर्य के देखरेख में प्रश्न पत्र खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed