{"_id":"67f963320dc239cc6708cb94","slug":"a-constable-called-from-gonda-and-said-settle-the-matter-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-151341-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोंडा से सिपाही ने किया फोन, बोला-सुलह कर लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोंडा से सिपाही ने किया फोन, बोला-सुलह कर लो
Sat, 12 Apr 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार क्षेत्र के खरवनिया चौकी के दीवान द्वारा युवक की पिटाई की जांच के पहले ही सुलह की बात होने लगी है। इसकी जांच सीओ ने नहीं की है। बताया जा रहा है कि गोंडा के सिपाही का फोन पीड़ित के घर आया और उसने कहा, सुलह कर लो।
हम दवा के पैसे दिला देंगे..., मोबाइल भी वापस करा दे रहा हूं। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रावतपार अमेठिया निवासी शाहिद पुत्र जनाब आलम को पुलिस मारपीट के मामले में थाने लाई थी। शाहिद का आरोप है कि खरवनिया चौकी का दीवान उसे पूरी रात लॉकअप में बंद रखा। सुबह छोड़ने के लिए 10 हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर लाठियों से पिटाई करने लगा।
जमानत पर आने के बाद शाहिद ने इसका ऑडियो वायरल कर दिया था। मामलेे को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ला ने जांच करने की बात कही थी।
इसी बीच गोंडा में तैनात एक सिपाही ने युवक की मां को फोन कर कहा, सिपाही से गलती हो गई है, रुपये दिलवा देता हूं, मोबाइल भी वापस करा दंूगा, सुलह कर लो। इसका ऑडियो वायरल हो रहा है। यह पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।