फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A case has been filed against those who blocked the road by placing a dead body on the road.

Deoria News: सड़क पर शव रख जाम लगाने वालों पर केस दर्ज

Sat, 25 Oct 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against those who blocked the road by placing a dead body on the road.
सलेमपुर। महाराष्ट्र में मजदूरी करने गए मझौलीराज नगर के वार्ड नंबर 13 निवासी नौशाद का शव घर पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। इससे सलेमपुर-मैरवा मार्ग बाधित हो गया था।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने मझौलीराज के चौकी प्रभारी रंजय कुमार की तहरीर पर शुक्रवार को मृतक की पत्नी समेत 21 लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मझौलीराज नगर के वार्ड नंबर 13 निवासी नौशाद (35) पुत्र वकील अहमद एक महीने पहले अपने दो साथी कमलेश व सेठी के साथ महाराष्ट्र के सिंधु दुर्ग में एक निजी कंपनी में मजदूरी करने गया था। 21 अक्तूबर को संदिग्ध हालात में नौशाद की महाराष्ट्र में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव घर लाया गया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया था। नगर के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नौशाद की पत्नी के साथ शव सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया था और कार्रवाई की मांग करने लगे थे। इसके चलते सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर करीब आधे घंटे अवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

नौशाद की पत्नी मुन्नी खातून ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक महीने पहले पति को नगर का एक शख्स मजदूरी करने के लिए घर से जबरन लेकर चले गया। 21 अक्तूबर कोफोन आया कि आपके पति की हालत बहुत गंभीर है। उसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह पति का शव घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी हत्या की गई है। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने के आरोपियों पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। उधर, पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों में आक्रोश है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed