फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a boy fell down in pit died

Deoria News: गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत

Wed, 17 Apr 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 Apr 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
a boy fell down in pit died
गड्ढे में गिर कर मरे रोहन की फाइल फोटो
फोटो
विज्ञापन

हैंडपंप के निकट घर वालों ने बना रखा है पक्का गड्ढा
फतेहपुर गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। फतेहपुर गांव में गड्ढे में गिरकर डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। वह दरवाजे के सामने हैंडपंप के निकट गंदा पानी जमा होने के लिए बने पक्के गड्ढे में खेलते समय गिर गया। दस मिनट बाद घर वालों ने उसे बाहर निकाला, तब तक मौत हो गई थी। घटना मंगलवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे हुई।
फतेहपुर गांव की हरिजन बस्ती में महेन्द्र प्रसाद ने दरवाजे के सामने जलनिकासी का इंतजाम नहीं होने पर हैंडपंप के समीप गंदा पानी एकत्र होने के लिए पक्का गड्ढा बनवा रखा है। इसमें उनके घर की नाली और हैंडपंप का पानी जमा होता है। इस पर लगा स्लैब कुछ दिन से सफाई कराने के लिए हटाया गया था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मंगलवार को दिन में करीब तीन बजे बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान महेन्द्र का चार साल का बेटा रोहन हैंडपंप पर चला गया। इस दौरान वह गड्ढे में गिर गया। कुछ देर बाद घर वाले उसकी तलाश करने लगे। देखा तो वह गड्ढे में गिरा था। उसे बाहर निकाला गया। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से घर वाले बदहवास हो गए। मां सुनामा देवी मासूम बेटे का शव देखकर बेहोश हो गईं। रोहन दो भाइयों में छोटा था। महेन्द्र बार-बार बेटे का नाम लेकर रो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed