{"_id":"68-97486","slug":"Deoria-97486-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में आग से हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों में आग से हजारों का नुकसान
Deoria
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कोतवाली इलाके में पटाखे की चिंगारी से लगी आग ने कुछ ही देर में पूरी दुकान को अपनी जद में ले लिया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचकर आग पर काबू पाता दुकान में रखे सारे सामान जल गए। इसके अलावा फोटो फ्रेमिंग और नंबर प्लेट लिखने वाली दुकान में भी अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें हजारों रुपये के सामान जल गए।
संत विनोबा मार्ग न्यू कालोनी के विपुल कुमार बर्नवाल की घर के पास ही रस्सी, नेवार और टाट आदि की दुकान है। शुक्रवार की रात 11 बजे पटाखे की चिंगारी दुकान में रखे सामान तक पहुंच गई। इससे अचानक आग लग गई। धुआं उठते देखकर शोर मचाने पर जुटे लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाती अंदर रखा सारे सामान जल गए थे। दुकानदार ने बताया कि आग से करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अंदाजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, राउतपार के कन्हैया लाल प्रजापति की बैकुंठपुर चौराहे पर फोटो फ्रेमिंग और नंबर प्लेट की दुकान है। दीपावली की रात दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता अंदर रखे हजारों रुपये के सामान जल गए थे।