{"_id":"68-97340","slug":"Deoria-97340-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 गांवों की बिजली गुल, अंधेरे में मनेगी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 गांवों की बिजली गुल, अंधेरे में मनेगी दिवाली
Deoria
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। विभाग की उदासीनता और ठेकेदार की मनमानी के चलते पश्चिमी क्षेत्र के करीब 30 गांवों की विद्युत आपूर्ति आठ दिनों से ठप हो गई है। इसके चलते लोगों की दिवाली भी अंधेरे में ही मनेगी। लक्ष्मीपुर गांव के पास बदले जा रहे तार के लिए ठेकेदार ने पूरी लाइन का तार उतार दिया है। इसके चलते आपूर्ति बाधित हो गई है। दीप पर्व के मौके पर कार्य में लगे लेबरों के नहीं होने से काम समय से पूरा नहीं होने के चलते लोगों में गुस्सा है।
बरहज से पश्चिमी फीडर को जाने वाली लाइन के करीब 30 गांवों के लोगों को आठ दिनों से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है। लक्ष्मीपुर गांव के पास तार बदला जा रहा है। कार्य में लगे लोगों ने पूरी लाइन का तार उतार दिया। अनिल मिश्र, संतोष यादव, अनिल भारती बताते हैं कि एक एक पैनल का तार उतारकर तार बदले गए होते तो विद्युत आपूर्ति ठप नहीं होती। एकबार सभी पोलों के तार उतार देने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। आठ दिनों से कपरवार, महेन, लबकनी, दुबौली, भदिला, जोगीबीर आदि गांवाें को बिजली नहीं मिल रही है। दिवाली होने के चलते विद्युत आपूर्ति ठप कर दिए जाने से लोगों में गुस्सा है। दिवाकर चौरसिया, संजय कुमार, विजय गुप्ता, मानवेंद्र तिवारी ने दिपावली पूर्व आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है। जेई रोहिताश्व ने बताया कि ठेकेदार को कार्य जल्द पूरा कराने के लिए कहा गया है। दिपावली पर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।