{"_id":"68-97150","slug":"Deoria-97150-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुदाल से मारकर महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदाल से मारकर महिला की हत्या
Deoria
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। मदनपुर क्षेत्र के बेलही बेलवनिया गांव में शनिवार की सुबह 50 वर्ष की महिला की कुदाल से मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी महिला का जेठ है। उससे घूरा रखने को लेकर सुबह विवाद हुआ था। कुदाल के पिछले हिस्से से महिला के सिर पर तीन बार वार किया गया। सिर फटने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला की चार बेटियों को भी बुरी तरह पीटा गया।
मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या, मारपीट और बलवा का केस दर्ज हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चन्नप्पा और डीएम शरद कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने मदनपुर पुलिस को हत्यारोपियाें को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। पांचाें हत्यारोपी फरार बताए जा रहे हैं। बेलही बेलवनिया की रहने वाली रमावती देवी पत्नी मदन मिश्रा सुबह घूरा रख रही थी। इस दौरान उनके जेठ दयाशंकर और रमाशंकर से घूरा रखने को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। दयाशंकर और रमाशंकर के परिवार के लोग महिला को पीटने लगे। महिला को बचाने के लिए उनकी चार बेटियां गईं तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। मारपीट के दौरान किसी ने कुदाल के पिछले हिस्से से रमावती के सिर पर वार किया। वह चोट खाकर जमीन पर गिर गई। गिरने के बाद उसके सिर पर दो बार और कुदाल से मारा गया। इस कारण उसका सिर फट गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। महिला की चाराें बेटियां, नीरज, वंदना, ज्योति और सीमा का इलाज महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। महिला का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस ने बेटी वंदना की तहरीर पर दयाशंकर, रमाशंकर सहित उनके परिवार के तीन महिलाआें के खिलाफ हत्या, मारपीट और बलवा का केस दर्ज किया है।