फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीबीआई ने दो दिन पहले ही कर ली रिकॉर्डिंग

सीबीआई ने दो दिन पहले ही कर ली रिकॉर्डिंग

Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
भटनी (देवरिया)। रिश्वत मांगने वाले सहायक प्रबंधक की करतूतों की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई अधिकारियों ने दो दिन पहले भी भटनी में बैंक पहुंचकर इसकी जांच-पड़ताल की थी। यही नहीं सीबीआई अधिकारियों ने व्यापारी और सहायक प्रबंधक के बीच हुई बातचीत को भी दूर से कैमरे में रिकॉर्ड कर सबूत जुटाए थे।
विज्ञापन

रिश्वत को प्रक्रिया का हिस्सा बताया
कारोबार में इजाफे के लिए दवा व्यापारी प्रमोद बरनवाल को रुपयों की जरूरत महसूस हुई तो उन्होंने सीसी लिमिट बढ़ाने की सोची। औपचारिकताएं पूरी कर प्रमोद बीस सितंबर को पहली बार शाखा पर गए थे। सहायक प्रबंधक के 35 हजार रुपये रिश्वत मांगने पर प्रमोद हैरत में पड़ गए। उन्होंने इसकी वजह पूछी तो इसे प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया। 29 सितंबर को नए शाखा प्रबंधक ने सीसी लिमिट कर दिया। लिमिट बढ़ने के बावजूद आरोपी सहायक शाखा प्रबंधक लगातार प्रमोद को फोन कर रुपये की डिमांड करते रहे, जिससे झल्लाए व्यापारी ने उनकी शिकायत का मन बना लिया।
विज्ञापन

इंटरनेट पर मिला सीबीआई का नंबर
प्रमोद ने इंटरनेट पर सर्च किया जहां से उसे सीबीआई के लखनऊ कार्यालय का नंबर मिला। आठ अक्टूबर को उसने फोन नंबर (0522-2304941) पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने उनसे पूरी डिटेल जानने के बाद जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 10 अक्टूबर को सीबीआई की टीम गोपनीय रूप से भटनी पहुंची। यहां शिकायतकर्ता से संपर्क करने के बाद टीम ने उसे सहायक प्रबंधक के पास भेजा। व्यापारी काफी देर तक सहायक प्रबंधक से बातचीत करता रहा, जिसकी पूरी रिकॉर्डिंग सीबीआई अधिकारियों ने की। सोमवार को आधी रकम देने की बात कहकर व्यापारी वहां से लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को होना था रकम का बंटवारा
सीबीआई के अंडर कवर एजेंट बन चुके दवा व्यापारी सोमवार को जब बैंक पहुंचे तो उनके आगे पीछे सीबीआई के भी लोग मौजूद थे। केमिकल लगे कुल 24 नोटों को हाथ में लेेने के बाद सहायक प्रबंधक ने एक सहकर्मी को इसे रखने के लिए दिया और कहा कि शाम को इसका हिसाब हो जाएगा। हालांकि, वह रकम सहकर्मी ठिकाने लगाता, इसके पहले ही पहुंचे सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें घेर लिया और तब तक उनके हाथ भी रंगे जा चुके थे।

कार्रवाई से बैंक में मची अफरातफरी
सीबीआई के इस पूरे ऑपरेशन से बेफिक्र कर्मचारियों, अधिकारियों और ग्राहकों में तब अफरातफरी मच गई जब अधिकारियों ने अपना परिचय दिया। सीबीआई टीम के सक्रिय होते ही अधिकारियों के हलक सूख गए और पूरे बैंक परिसर में अफरातफरी का माहौल फैल गया। हालांकि, जब तक लोगों को पूरी बात समझ में आती तब तक सीबीआई की टीम आरोपी सहायक प्रबंधक, शाखा प्रबंधक और कुछ अन्य कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ शाखा प्रबंधक के कमरे में जाकर उसे अंदर से बंद कर लिया। देर शाम तक आरोपियों से पूछताछ होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed