{"_id":"68-96912","slug":"Deoria-96912-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय और कैंसर रोगियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय और कैंसर रोगियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद
Deoria
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। गंभीर रोगों से पीड़ित 15 मरीजों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 29.20 लाख रुपये आर्थिक मदद दी जा रही है। शासन ने धन की स्वीकृत होने की जानकारी डीएम को पत्र भेजकर दी है। गंभीर रोगों से पीड़ित इन रोगियों का उपचार एम्स नई दिल्ली, एसजीपीजीआई लखनऊ, मुंबई, वाराणसी और गोरखपुर में उपचार चल रहा है।
हृदय रोग से पीड़ित जिले के बभनौली निवासी अर्जुन पंडित को एक लाख, गौरीखुर्द के जीयुत यादव और सलेमपुर के खखड़ी के दीनदयाल यादव को 75-75 हजार, सलेमपुर के नरौली संग्राम के सत्तेश्वर सिंह को 40 हजार, खुखुंदू के भैंसहा की रीता यादव को 1.25 लाख, बरहज के गड़ेर की मूरत देवी को 1.25 लाख स्वीकृत हुई है। वहीं कैंसर रोगियों में ब्लड कैंसर से पीड़ित पिड़रा के दिलीप गुप्ता को एक लाख, मझौलीराज की अंजू देवी को एक लाख, रामपुर कारखाना के गोरयाघाट की विमला देवी को पांच लाख, सलेमपुर के कपूरी पुष्पावती को तीन लाख, सलेमपुर के सलाहाबाद की सरस्वती तिवारी को पांच लाख, गौरा की भागमनी गुप्ता को छह लाख, भाटपाररानी के खड़ेसर निवासी परशुराम सिंह को एक लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। जबकि किडनी रोग से पीड़ित पथरहट के ओमप्रकाश सिंह को 1.20 लाख, उपचार के लिए बरहज पैना की रागिनी पुत्री अजय जायसवाल को 50 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं।
पवन