फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एकौना, सरांव पीएचसी पर डॉक्टर नहीं मिलते

एकौना, सरांव पीएचसी पर डॉक्टर नहीं मिलते

Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इन अस्पतालों के जिम्मे है 52 गांवों के मरीज
विज्ञापन

इमरजेंसी हालत में भी नहीं मिलती कोई सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर/एकौना। दोआबा क्षेत्र के 52 गांव के लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा का इंतजाम भगवान भरोसे चल रही है। एकौना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरांव पर कागज में तैनाती के बाद भी मौके पर डॉक्टर नहीं मिलते है। इसके कारण लोगों को फार्मासिस्ट से इलाज कराना पड़ता है। दोनों अस्पताल पर रात में इमरजेंसी के दौरान फार्मासिस्ट भी नहीं मिलते। ऐसे में लोगों को इलाज कराने के लिए रुद्रपुर सीएचसी पर जाने को 40 किलोमीटर की यात्रा तय करनी पड़ रही है।

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरांव और एकौना वर्ष 2012 से ही चिकित्सकविहीन चल रहा था। सीएमओ ने जनवरी 2014 में दोनों अस्पतालों पर डॉक्टर की तैनाती कर दी। तैनाती के बाद से ही चिकित्सक एक एक माह की छुट्टी लेकर गायब चल रहे हैं। ऐसे में इन अस्पतालों पर तैनात फार्मासिस्ट ही दिन में मरीजों बुखार आदि की दवा देकर काम चला देते हैं। शाम होते ही दोनाें अस्पतालाें में सन्नाटा पसर जाता है। दोआबा के लोगाें को मेडिकोलीगल कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर जाना पड़ता है। जहां चिकित्सक पहले एकौना क्षेत्र का मामला बता कर मेडिकोलीगल करने से मना करने लगते हैं। कई बार मेडिकोलीगल कराने को एकौना पुलिस को भी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। क्षेत्रवासी संजय शुक्ला, मनोज यादव, महेंद्र तिवारी, गोबरी प्रसाद आदि ने कहा कि अस्पताल होने के बावजूद भी लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने सीएमओ से अस्पताल पर डॉक्टरों के रहने की मांग की। इस संबंध में सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एसएन शर्मा ने कहा कि अस्पताल पर तैनात डॉक्टरों की लगातार अनुपस्थिति की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजी जा रही है। आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed