{"_id":"68-96852","slug":"Deoria-96852-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस नहीं मिलने पर तीमारदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस नहीं मिलने पर तीमारदारों का हंगामा
Deoria
Updated Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। एंबुलेंस नहीं मिलने पर तीमारदारों ने शनिवार की रात सीएचसी में हंगामा किया। इससे कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरातफरी मच गई। एक घंटे इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। बाद में घर वालों को निजी साधन से मरीज को लेकर जिला अस्पताल जाना पड़ा।
अहिरौली लाला गांव निवासी 65 वर्षीय राजबली कुशवाहा की तबीयत रात में सात बजे अचानक बिगड़ गई। घर वाले उन्हें अपने साधन से सीएचसी लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने के लिए घर वाले चिकित्सक से एंबुलेंस की मांग करने लगे। चिकित्सक के कहने पर एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर राजबली का बेटा ऊहरी कई बार फोन किया। लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे नाराज तीमारदार अस्पताल में हंगामा करने लगे। नाराज लोगों के तेवर देखकर ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल से खिसक गए। एक घंटे इंतजार करने के बाद अस्पताल की ओर से मरीज को ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं उपलब्ध कराया गया तो घर वाले 1000 रुपये मेें वाहन तय कर उसे जिला अस्पताल ले गए। इस बाबत सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. उमेश चन्द्रा ने बताया कि एक महीने से दो एंबुलेंस खराब पड़ी है। इसके चलते यह दिक्कत आ रही है।