{"_id":"68-96851","slug":"Deoria-96851-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ को हरा मेरठ की टीम ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ को हरा मेरठ की टीम ने जीता उद्घाटन मैच
Deoria
Updated Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त कर किया। लखनऊ को हराकर मेरठ की टीम ने उद्घाटन मैच जीता।
खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने कहा कि कबड्डी अपनी माटी का खेल है। खिलाड़ियों को चाहिए की वह हर चुनौती को अवसर में बदलें। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जिले में प्रदेश स्तरीय खेल का आयोजन सौभाग्य की बात है। प्रतियोगिता में 16 मंडल की टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन पांच मैच खेले गए। उद्घाटन मैच मेरठ और लखनऊ मंडल की टीमों के बीच खेला गया। मेरठ ने लखनऊ को 40-07 से हराया। दूसरे मैच में फैजाबाद ने अलीगढ़ को 36-07 से और तीसरे मैच में वाराणसी ने मुरादाबाद को 31-03 से हराया। सहारनपुर-गोरखपुर और अमेठी हॉस्टल-इलाहाबाद के बीच मैच देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर कबड्डी संघ के सचिव राजेश सिंह, महातम सिंह, प्रेमप्रकाश चौरसिया, विनोद यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, व्यास यादव, बंटी सिंह, गिरीश सिंह, सुभाष आदि मौजूद रहे।