फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दो गांवों के बीच झगड़ा, कई जख्मी

दो गांवों के बीच झगड़ा, कई जख्मी

Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। पूर्व में हुए विवाद को लेेकर दोे गांवों के बीच शुक्रवार को मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के 10 लोग घायल हो गए। सभी का इलाज पीएचसी पर हुआ। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से 11 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी भी दोनों गांव के बीच तनाव बरकरार है।
विज्ञापन

खामपार क्षेत्र के केहुनिया गांव में दुर्गा पूजन के अवसर पर पांच दिन पूर्व संगीत कार्यक्रम चल रहा था। खामपार क्षेत्र के पड़ोसी गांव पकड़ी बाबू के युवक भी देखने गए थे। इस दौरान डांस करने को लेकर पकड़ी बाबू और केहुनिया गांव के युवकों के बीच मारपीट हो गई। इससे नाराज पकड़ीबाबू गांव के दो बाइक पर सवार चार युवक शुक्रवार की शाम को केहुनिया चौराहा पर पहुंचे और केहुनिया के दुकानदारों से मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी होते ही केहुनिया गांव लोग चौराहे पर पहुंच गए और पकड़ीबाबू गांव के बाइक सवार चारों युवकों की जमकर पिटाई की। इस मारपीट में पकड़ीबाबू के कमलेश, गुलशन, जयराम और राजू तथा केहुनिया गांव के सूर्यनारायण पंचम, अनवर, रामवचन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed