फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भुगतान को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

भुगतान को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली समस्या, नहरों में पानी पहुंचाने आदि मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया। बाद में डीएम कार्यालय में पहुंचे अधिकारियों को भाकियू ने मांगपत्र दिया।
विज्ञापन

भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष विनय सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने टाउनहाल से प्रदर्शन शुरू किया। हाथों में लाठियां लेकर पदाधिकारियों ने सिविल लाइंस, कचहरी चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे और बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग कर रहे थे। डीएम शरद कुमार सिंह ने कार्यालय में पहले से एडीएम वित्त एवं राजस्व राजकेश्वर, जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सलेमपुर और देवरिया, एसडीएम सदर गिरजेश चौधरी को बुलवा लिया था। जहां भाकियू पदाधिकारियों से वार्ता हुई। डीएम ने जुलाई तक बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने का आश्वासन दिया। प्रमुख मांगों में टेल तक पानी पहुंचाने, नलकूपों में आई बिजली या तकनीकी खराबी को दूर कर चालू कराने, सलेमपुर 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र से जुड़े खुखुंदू के 33/11 केवीए उपकेंद्र पर लोड को देखते हुए ट्रांसफॉर्मर की क्षमता पांच से बढ़ाकर दस एमवीए करने, तरकुलवा को तहसील की मांग की। इस दौरान शहीद ख्वाजा मंसुरी, सदानंद यादव, जयकरन शाह, मदन चौहान, श्यामदेव राय, राणाप्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed