{"_id":"68-81892","slug":"Deoria-81892-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टांप विक्रेता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टांप विक्रेता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग
Deoria
Updated Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। बरहज के स्टांप विक्रेता की हत्या और लूट के पर्दाफाश की कहानी संदेह के घेरे में आ गई है। हत्याकांड के एक आरोपी की मां ने मुख्यमंत्री के पास पहुंच कर पुलिस पर निर्दोष बेटे को फंसाने का आरोप लगाई है। आरोपी संतोष सोनकर की मां को लेकर आजमगढ़ जिले के मेंहनगर के विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे प्रकरण का सीबीआई जांच कराने की मांग की।
बरहज तहसील के स्टांप विक्रेता रविंद्र मिश्र के हत्याकांड और लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया हैं। आरोपियों में मदनपुर थानाक्षेत्र के उजरी भरौली गांव का रहने वाला संतोष सोनकर का भी नाम है। पुलिस बरहज के दीपक मद्धेशिया और सर्वेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मदनपुर थानाक्षेत्र के संतोष सोनकर की मां उदासी देवी आजमगढ़ जिले के सपा विधायक बृजलाल सोनकर के साथ एक फरवरी को मुख्यमंत्री से मिलकर निर्दोष बेटे को बचाने की गुहार लगाई। विधायक ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजकर प्रकरण को दूसरी जांच एजेंसी से जांच कराने को कहा है। स्टांप विक्रेता हत्याकांड के खुलासे पर शुरू से ही सवाल उठता रहा है। इससे पहले सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गेंदा लाल यादव ने डीजीपी से मिलकर खुलासे पर संदेह जाहिर किया था। डीजीपी के निर्देश पर डीआईजी मामले की विवेचना नए सिरे से करा रहे हैं।