{"_id":"68-81885","slug":"Deoria-81885-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने चाय पार्टी का आयोजन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने चाय पार्टी का आयोजन किया
Deoria
Updated Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को देवरिया खास में चाय पार्टी का आयोजन किया। इसमें अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया। एनजीओ प्रकोष्ठ की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई। चाय पार्टी के मुख्य अतिथि भाजंपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही रहे। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान में एनजीओ की महत्वपूर्ण भूमिका है। एनजीओ गांव और गरीब तक पहुंचता है। उन्होंने एनजीओ प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे समाजसेवा में कोई कोताही न करें। उन्होंने कहा कि जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार है, वहां खुशहाली है। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो यहां भी हालात यही थे। अब हालात बदल गए हैं। यहां की स्थिति बिहार से भी खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने छह वर्ष के कार्यकाल में जो कार्य किया, वह कांग्रेस सरकार 60 वर्ष में नहीं कर पाई। उन्होंने भाजपा संगठनों का आह्वान किया कि वे नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लग जाएं। पार्टी का संचालन एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीनू सिंह और अध्यक्षता प्रांत संयोजक डॉ. संदीप शाही ने की। चाय पार्टी में अरविंद जायसवाल, सुदर्शन गुप्त, डॉ. अजीत नारायण मिश्र, नवनीत, मुकेश और विकास वर्मा आदि समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन